Organic Feed of Jharkhand: भगवान बिरसा जैविक उद्यान रांची, झारखंड, भारत में ओरमांझी के पास स्थित है। रांची चिड़ियाघर की स्थापना 1994 में गेटलसूद बांध के किनारे और मुख्य पटना-रांची राजमार्ग पर हुई थी। पार्क में दो डिवीजन हैं, जूलॉजिकल सेक्शन 83 हेक्टेयर में समर्पित है और बॉटनिकल सेक्शन 21 हेक्टेयर में फैला हुआ है।
Organic Feed of Jharkhand:
- झारखण्ड राज्य में निम्न जैविक उद्यान हैं :
(i) बिरसा भगवान जैविक उद्यान: यह रांची जिले के ओरमांझी में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सपही नदी के किनारे स्थित है। इसकी स्थापना 1954 में हुई थी।
(i) मगर प्रजनन केन्द्र : यह रांची जिले के रूक्का में स्थित है। इसकी स्थापना आईयूसीएन प्रोग्राम के तहत 1987 में हुई।
(iii) बिरसा मृग विहार : यह मृगविहार रांची जिले के काला माटी में स्थित है। इसकी स्थापना सांभर व चित्तल के संरक्षण हेतु किया गया था।
(iv) जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान इसे सिटी पार्क के नाम से भी जाना जाता है।यहबोकारो जिले में बोकारो स्टील सिटी में स्थित है।
स्मरणीय तथ्य
बेतला नेशनल पार्क राज्य का एकमात्र पार्क है, जिसे राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त है । |
विश्व में पहली बार बाघों की गणना 1932 ई. में बेतला नेशनल पार्क में करायी गयी थी। |
तोपचांची अभयारण्य के मध्य में एक खूबसूरत झील ‘हरी पहाड़ी’ स्थित है। |
हाथी परियोजना की शुरुआत दलमा वन्य जीव अभयारण्य से हुई। |
भारत सरकार द्वारा देश का प्रथम गज आरक्ष्य सिंहभूम जिले में दिनांक 26.09.2001 को अधिसूचित किया गया। |
राजमहल जीवाश्म अभयारण्य साहेबगंज में अवस्थित है। |
नक्षत्र वन एवं सिदो-कान्हू पार्क रांची में है। |
तिलैया पक्षी विहार कोडरमा में है। |
तेनुघाट एवं चन्द्रपुरा पक्षी विहार बोकारो जिला में है। |
ईचागढ़ पक्षी विहार सरायकेला खरसावां जिला में स्थित है। |
झारखण्ड के वन संसाधन एक नजर में
स्पर्धाएँ | क्षेत्रफल |
कुल भौगोलिक क्षेत्रफल | 79,714 वर्ग किमी. |
वनभूमि (अधिसूचित) | 23,605.47 वर्ग किमी. |
वनों का क्षेत्रफल (प्रतिशत में) | 29.45 प्रतिशत. |
भारत के वन क्षेत्रफल में हिस्सा. | 3.34 प्रतिशत. |
आरक्षित वन (रिजर्व वन) | 4.387.20 वर्ग किमी. |
सुरक्षित वन (प्रोटेक्टेड वन) | 19,184.78 वर्ग किमी. |
अवर्गीकृत वन | 33.49 वर्ग किमी. |
वन आच्छादित भूमि | 28.4 प्रतिशत |
प्रति व्यक्ति वन | 0.10 हेक्टेयर |
अवकृष्ट वनों का क्षेत्रफल | 11,800 वर्ग किमी. |
राष्ट्रीय उद्यान | 1 (एक) |
आश्रयणी | 11 (ग्यारह) |
गज अरण्य | 1 (एक) |
Forest of Jharkhand in related links
1. Forest of Jharkhand in Hindi
(a) Forest Estates and Important Trees of Jharkhand
(b) Forest Creatures( Sanctuary National Park) in Jharkhand