Paharia Rebellion (1772- 1782) – पहाड़िया विद्रोह (1772-1782)

rrb ntpc question paper

Cause of Paharia Rebellion:

  • पहाड़िया जनजाति संथाल परगना प्रमंडल की प्राचीनतम जनजाति है। वास्तव में यही यहां के प्रथम आदिम निवासी हैं।
  • इनकी तीन उपजातियां हैं–
    • (i) माल : ये मुख्यत: बांसलोई नदी के दक्षिण में बसे हैं। 
    • (ii) कुमारभाग : ये बांसलोई नदी के उत्तरी तट पर बसे हैं और
    • (iii) सौरिया : ये बांसलोई नदी के उत्तर राजमहल के पठारों पर बसे हैं।
  • पहाड़िया जनजाति राजपूत, मुस्लिम, मुगल एवं ब्रिटिश काल में विदेशी ताकतों से संघर्षरत रही।
  • अंग्रेजों के खिलाफ इन्होंने कई विद्रोह किये, जिन्हें जनजातियों के संघर्ष के इतिहास में विदेशी शासन के विरुद्ध प्रथम व्यापक विद्रोह माना गया है।
  • 1766 में रमना आहड़ी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह के बाद पहाड़िया चैन से नहीं बैठे।
  • इस विद्रोह में सरदार रमना आहड़ी (घसनिया पहाड़, दुमका), करिया पुलहर (आमगाछी पहाड़, दुमका), चंगरु सांवरिया (तारागाछी पहाड. राजमहल), नायब सूरजा आदि ने अंग्रेजों की नींद हराम कर दी।
  • लेकिन सबसे जर्बदस्त विद्रोह 1772, 1778 एवं 1779 में हुए।
  • 1772 के विद्रोह में सूर्य चंगरु सांवरिया, पाचगे डोम्बा पहाड़िया एवं करिया पुलहर शहीद हुए। सनकारा महाराजा सुमेर सिंह की हत्या कर दी गयी। .
  • 1781-82 में पुनः विद्रोह हुआ जब महेशपुर राजा की रानी सर्वेश्वरी ने विद्रोह किया, जिसमें पहाड़िया सरदारों ने अंग्रेजों के खिलाफ रानी का खुलकर साथ दिया।
  • सरदारी एवं जमींदारी के पतन के बावजूद पहाड़ियों का विरोध जारी रहा।
  • 1790 से 1810 के बीच अंग्रेजों ने इन क्षेत्रों में संथालों का बहुसंख्या में प्रवेश कराकर पहाड़िया को अल्पसंख्यक बना दिया। फिर भी, उनका विद्रोह जारी रहा।
  • अंग्रेजों ने पहाड़िया संघर्ष को दबाने हेतु 1824 में इनकी भूमि को. ‘दामिन-ए-कोह’ नाम देकर सरकारी संपत्ति घोषित कर दी।
  • 19वीं सदी में संथाल विद्रोह के पूर्व धरनी पहाड़ के रहने वाले सरदार सुन्दरा पहाड़िया ने उन्हें पुनः संगठित किया।
  • 1855-56 के संथाल विद्रोह में सौरिया एवं कुमारभाग की तुलना में माल पहाड़िया ने ज्यादा अहम् भूमिका निभायी थी।
THE PAHARIA REVOLT 1855 - YouTube
Total
0
Shares
Previous Article
Chota Nagpur Plateau in Hindi

Major Waterfalls of Jharkhand District Basis

Next Article
rrb ntpc question paper

Waterfalls of Jharkhand MCQs in Hindi

Related Posts
sbi po salary
Read More

ईएसआईसी यूडीसी बनाम एसबीआई क्लर्क – पूर्ण तुलना

Table of Contents Show ईएसआईसी यूडीसी बनाम एसबीआई क्लर्क पात्रता मानदंडशैक्षिक योग्यताआयु सीमाआयु में छूटईएसआईसी यूडीसी बनाम एसबीआई…
Total
0
Share